अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाली है DSP ललीता मेहर, मंगेतर के साथ शेयर किया Video

सोशल मीडिया में काफी मशहूर छत्तीसगढ़ पुलिस की अधिकारी डीएसपी ललीता मेहर जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली है. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वे अगले महीने यानी दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाली है. वहीं डीएसपी ललीता मेहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में अपने मंगेतर के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया है.

इस वीडियो में वे अपने मंगेतर के साथ डांस करती हुई नजर आई है. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है… बस कुछ दिन और

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lalita Mehar (@lalitamehar_dsp)


हालांकि इस जोड़ी के शादी करने की चर्चा पुलिस गलियारों में काफी दिनों से चल रही थी. क्योंकि पिछले कई महीनों से डीएसपी ललीता मेहर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स में अपने मंगेतर के साथ होली खेलने, गरबा करने समेत अन्य त्योहार मनाने की वीडियोज पोस्ट करती रही थी. बता दें कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट्स में 282K फॉलोवर्स है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds