लॉगिन

छत्तीसगढ़ में 3 साल में एससी-एसटी एक्ट के 2455 मामले, 1013 दुष्कर्म केस, पीड़ितों को 28 करोड़ की आर्थिक सहायता

Chhattisgarh March 15, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में 3 साल में एससी-एसटी एक्ट के 2455 मामले, 1013 दुष्कर्म केस, पीड़ितों को 28 करोड़ की आर्थिक सहायता

छत्तीसगढ़ में 3 साल में एससी-एसटी एक्ट के 2455 मामले, 1013 दुष्कर्म केस, पीड़ितों को 28 करोड़ की आर्थिक सहायता

रायपुर : छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले तीन सालों में राज्य में अनुसूचित जाति – अनुसूचित जनजाति एक्ट के तहत 2455 मामले दर्ज किए गए हैं. सबसे ज्यादा केस दुष्कर्म के हैं, जो कुल मामलों के 41 प्रतिशत यानी 1013 मामले हैं. प्रत्येक तीन मामलों में से एक केस दुष्कर्म से जुड़ा हुआ है. हत्या के करीब 73 केस दर्ज किए गए हैं.

बीजेपी विधायक ने पूछा सवाल

बीजेपी विधायक पुन्नूलाल मोहले ने सवाल करते हुए पूछा कि पिछले तीन सालों में SC-ST एक्ट के तहत कितने मामले दर्ज किए गए. इनमें किस तरह के केस शामिल हैं. इसकी जानकारी डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने सदन में दी. उन्होंने बताया कि 30 मामले अपहरण और मारपीट के 380 मामले दर्ज किए गए हैं.

जांजगीर-चांपा में सबसे ज्यादा मामले दर्ज

हर जिले के आंकड़े भी पेश किए गए.

जांजगीर चांपा में सबसे ज्यादा 168 मामले दर्ज किए गए.

बलरामपुर में 165 केस दर्ज हुए. प्रदेश के 8 जिलों में 100 से अधिक केस दर्ज किए गए.

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 2269 मामलों में पुलिस ने चार्जशीट पेश की है.

वर्तमान में 166 मामलों में जांच जारी है. 20 केस को खारिज कर दिए गए.

पीड़ितों को 28 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता दी गई है. ये राशि अलग-अलग मामलों में तय नियमों के हिसाब दी गई है.

डिप्टी सीएम ने ये भी बताया कि 670 मामलों में आर्थिक सहायता की प्रक्रिया पेंडिंग है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds