लॉगिन

आधार सेवाओं के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान, सीएम साय ने दी बधाई

Chhattisgarh April 10, 2025 रिपोर्टर: shailesh
आधार सेवाओं के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान, सीएम साय ने दी बधाई

आधार सेवाओं के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान, सीएम साय ने दी बधाई

रायपुर : आधार सेवाओं के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने कीर्तिमान रचा है, सीएम साय ने बधाई देते हुए X में लिखा, अत्यंत हर्ष का विषय है कि राज्य में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के बायोमैट्रिक आधार अपडेट की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान हमारी सरकार की जनहितैषी डिजिटल सेवाओं को सशक्त, सुलभ और प्रभावी बनाने के प्रयासों का प्रमाण है। 5-7 वर्ष और 15-17 वर्ष के बच्चों के अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान मिला है। तकनीक के साथ, जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ रहा हमारा छत्तीसगढ़!

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds