लॉगिन

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला : रिटायर्ड डीआईजी कमलोचन कश्यप बने पुलिस मुख्यालय में ओएसडी, आदेश जारी

Chhattisgarh February 6, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला : रिटायर्ड डीआईजी कमलोचन कश्यप बने पुलिस मुख्यालय में ओएसडी, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला : रिटायर्ड डीआईजी कमलोचन कश्यप बने पुलिस मुख्यालय में ओएसडी, आदेश जारी

रायपुर:  छत्तीसगढ़ सरकार ने सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें पुलिस मुख्यालय, रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कश्यप की यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के तहत की गई है। उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 01 वर्ष की अवधि के लिए होगा।

कश्यप को पुलिस मुख्यालय में रिक्त असंवर्गीय पद के विरुद्ध नियुक्त किया गया है। उनके अनुभव का लाभ उठाने के लिए शासन ने यह संविदा नियुक्ति प्रदान की है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उनकी सेवा की अन्य शर्तें और नियम विभाग द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds