महानदी जल विवाद पर ओडिशा-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक

भुवनेश्वर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से लोक सेवा भवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस बैठक में महानदी जल विवाद प्रमुख मुद्दा रहा, साथ ही दोनों राज्यों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।

महानदी जल विवाद के समाधान पर जोर

ओडिशा मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बैठक में महानदी जल विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ पड़ोसी राज्य हैं, जिनकी भाषा और संस्कृति में कई समानताएं हैं। ऐसे में जल विवाद को आपसी सहमति से हल किया जाना चाहिए, ताकि दोनों राज्यों के लोगों को लाभ मिल सके।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने किया समर्थन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी आपसी सहमति से समाधान निकालने की बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि महानदी के जल का उचित और न्यायसंगत बंटवारा दोनों राज्यों के हित में है। बैठक में अन्य क्षेत्रीय विकास और सहयोग से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds