छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अमित कुमार केंद्र में एडीजी पद के लिए इम्पैनल्ड, अभी एडीजी इंटेलिजेंस के पद पर दे रहे हैं सेवाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ कैडर के सीनियर आईपीएस अधिकारी अमित कुमार को केंद्र में एडीजी पद के लिए इम्पैनल्ड किया गया है. अमित कुमार 1998 बैच के अधिकारी हैं. कुमार वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस में एडीजी इंटेलिजेंस के पद पर सेवाएं दे रहे हैं. अमित कुमार के केंद्र में इम्पैनल्ड होने को छत्तीसगढ़ के लिए भी अहम उपलब्धि है.

30 आईपीएस अधिकारियों को पैनल में शामिल किया गया

केंद्र सरकार के जिस पैनल में अमित कुमार का नाम शामिल किया गया है. 30 आईपीएएस शामिल हैं. इन अधिकारियों को एडीजी या उसके समकक्ष पदों के लिए पैनल में शामिल किया है. ये सभी 1998 बैच के अधिकारी हैं. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में उन्हें एडीजी रैंक मिल सकती है.

सीबीआई में संयुक्त निदेशक के पद पर दे चुके हैं सेवाएं

सीनियर आईपीएस अधिकारी अमित कुमार रायपुर, राजनांदगांव, बीजापुर, जांजगीर और दुर्ग जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद पर काम कर चुके हैं. हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर अपनी सेवाएं देंगे. इसके पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर अपनी केंद्रीय जांच ब्यूरो में संयुक्त निदेशक के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

प्रभावी अधिकारियों में होती है गिनती

आईपीएस अमित कुमार की गिनती ईमानदार और प्रभावी अधिकारियों में की जाती है. उनकी कार्यशैली और जबरदस्त प्रशासनिक क्षमता के लिए साल 2025 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds