लॉगिन

छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक 20 को : सीएम साय की अध्यक्षता में कई मसलों पर होगी चर्चा, गुरुवार को जनदर्शन

Chhattisgarh September 18, 2024 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक 20 को : सीएम साय की अध्यक्षता में कई मसलों पर होगी चर्चा, गुरुवार को जनदर्शन

छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक 20 को : सीएम साय की अध्यक्षता में कई मसलों पर होगी चर्चा, गुरुवार को जनदर्शन

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के सीएम निवास में 19 सितंबर को जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सीएम विष्णुदेव साय जनदर्शन में लोगों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। जनदर्शन का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जाएगा। वहीं 20 सितंबर को साय कैबिनेट की बैठक होनी है, इसके लिए मंत्रालय में फाइल चल गई है।

कैबिनेट की बैठक के एजेंडे को लेकर अभी स्‍पष्‍ट नहीं है। लेकिन अधिकारियों की मानें तो स्‍कूल शिक्षा विभाग के कुछ महत्‍वपूर्ण विषयों पर बात हो सकती है। इस मामले को लेकर पार्टी के सूत्रों का कहना है कि, मंत्रालय में होने वाली इस बैठक के बाद निगम- मंडल में नियुक्ति की पहली सूची जारी हो सकती है। निगम- मंडलों में नियुक्ति सीएम के विशेषाधिकार में आता है और यह कैबिनेट के एजेंडे में भी नहीं आता है। लेकिन बताया जाता है कि, बैठक के दौरान इस पर अनौपचारिक चर्चा हो सकती है।

7 अगस्त को हुई थी पिछली बैठक 

उल्लेखनीय है कि, इससे पहले साय कैबिनेट की बैठक 7 अगस्‍त को हुई थी। जिसमें गुरू घासीदास और तमोर पिंगला टायगर रिजर्व को लेकर निर्णय लिया गया था। इसके बाद से राज्‍य कैबिनेट की बैठक नहीं हुई है। कैबिनेट की 20 सितंबर को होने वाली बैठक में पर राज्‍य के सरकारी कर्मचारियों की भी निगाहें रहेंगी। क्योंकि, कर्मचारी डीए बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और 27 तारीख को एक दिवसीय हड़ताल का भी ऐलान कर दिया है। ऐसे में कैबिनेट में डीए के मुद्दे को लेकर भी विचार विमर्श किया जा सकता है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds