लॉगिन

छत्तीसगढ़ ने राजस्थान के बिजली संयंत्रों को कोयला आपूर्ति के लिए 91 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग की अनुमति दी

Chhattisgarh July 12, 2024 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ ने राजस्थान के बिजली संयंत्रों को कोयला आपूर्ति के लिए 91 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग की अनुमति दी

छत्तीसगढ़ ने राजस्थान के बिजली संयंत्रों को कोयला आपूर्ति के लिए 91 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग की अनुमति दी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय सरकार ने राजस्थान को कोयला आपूर्ति के लिए 91 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग की अनुमति दी। राजस्थान के बिजली संयंत्रों को कोयला आपूर्ति के लिए परसा ईस्ट और कांटा बासन (पीईकेबी) कोल ब्लॉक की 91.21 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग की अनुमति दे दी है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसके लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ‘अपना अग्रणी राजस्थान’ के संकल्प. के अनुरूप निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

राजस्थान सरकार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हसदेव अरण्य कोलफील्ड में संचालित परसा ईस्ट और कांटा बासन (पीईकेबी) कोल ब्लॉक की 91.21 हेक्टेयर वन भूमि का उपयोग राजस्थान के बिजली संयंत्रों को कोयला आपूर्ति के लिए करने की छत्तीसगढ़ सरकार ने अनुमति दे दी है। राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds