आज से छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड की परीक्षा, नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ के 10वीं बोर्ड छात्रों के लिए जरूरी खबर है. आज से प्रदेश में 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. इस परीक्षा में करीब 3.5 लाख छात्र शामिल होंगे. वहीं, परीक्षा के लिए 2396 केंद्र बनाए गए हैं. बोर्ड परीक्षा में कोई भी छात्र नकल न कर सके इसके लिए सख्त इंतजाम भी किए गए हैं. सभी जिलों के कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं.

जानें छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल

छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड का पहला पेपर हिंदी विषय का होगा. परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होगी और 12.15 तक चलेगी.

परीक्षा में जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ध्यान दें कि ID और एडमिट कार्ड लेकर जाना जरूरी है. इन दिनों के बिना एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी.

परीक्षा केंद्र में स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर जैसे किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट वर्जित हैं.

छात्रों को निर्धारित स्थान पर बैठना होगा.

नकल करते हुए पकड़े जाने पर कार्रवाई हो सकती है, इसलिए अपने साथ किसी भी तरह की संदिग्ध सामग्री ले जाना मना है.

देखें 10वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल-

21 फरवरी 2026– हिंदी

24 फरवरी 2026– अंग्रेजी

26 फरवरी 2026– सामाजिक विज्ञान

28 फरवरी 2026– विज्ञान

6 मार्च 2026- गणित

9 मार्च 2026– संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उड़िया

11 मार्च 2026– आर्गनॉइज्ड रिटेलिंग (901), इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (902), आटोमोबाईल-सर्विस टेक्नीशियन (903), हेल्थ केयर (904), एग्रीकल्वर (905), मिडिया एण्ड इंटरटेनमेंट (906), टेली कम्यूनिकेशन (907), बैंकिग फाइनेंसियल सर्विसेस एण्ड इन्शुरेस BFSI, ब्यूटी एण्ड वेलनेस (909), इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड हार्डवेयर (910), परिधान, मेड-अप और होम फर्निशिंग (911), कंस्ट्रक्शन (912), प्लंबिंग (913), पॉवर (914), पर्यटन और अतिथि सत्कार (915).

13 मार्च 2026– केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत (161), केवल मूक तथा बधिर छात्रों के लिए ड्राईग एंड पेंटिंग (162)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds