एयरपोर्ट पर मचा बवाल : इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में देरी से यात्री नाराज, देर रात जमकर किया हंगामा

रायपुर : देश भर के अलग-अलग शहरों से उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट रद्द हो रही हैं. साथ ही कई फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही हैं, जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच रायपुर एयरपोर्ट पर भारी बवाल हो गया. 4 दिसंबर के देर रात तक फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्री नाराज हो गए और एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया.
यात्रियों का फूटा गुस्सा
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से बैंगलोर, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता समेत कई शहरों की इंडिगो की फ्लाइटें उड़ान नहीं भर पाईं. फ्लाइट में देरी होने के कारण एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्री फंसे रहे. लंबे इंतजार के बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा.
यात्रियों को नहीं दी गई जानकारी
यात्रियों का आरोप है कि इंडिगो ने न तो समय पर फ्लाइट कैंसिलेशन की सूचना दी और न ही देरी के बारे में पहले बताया। अचानक काउंटर पर पता चलने से लोग अपनी बुकिंग, मीटिंग और आगे की यात्रा को लेकर परेशान हो गए। वेटिंग एरिया में भारी भीड़ हो गई, कई यात्री चिल्ला-चिल्लाकर इंडिगो स्टाफ और एयरपोर्ट प्रशासन से बहस करते दिखे।v