बस्तर में आज हल्की बारिश के आसार, अंबिकापुर रहा सबसे ज्यादा ठंडा, जानें प्रदेशभर के मौसम का ताजा हाल

रायपुर : प्रदेश में कड़ाके की ठंड दिसंबर के पहले सप्ताह से ही शुरू होने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को बस्तर में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके प्रभाव से हवा की दिशा पूर्ववर्ती बने रहने तथा नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है। विभाग के अनुसार इसके चलते न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

इन दिनों सुबह-सुबह और रात के वक्त ठंड शुरू हुई है, लेकिन नवंबर बीतने को है और अच्छी ठंड शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीण क्षेत्रों और आउटर में ही ठंड का प्रभाव ज्यादा है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में क्षोभमंडल पर 5.8 किमी ऊंचाई पर 58 डिग्री पूर्व तथा 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके चलते ही हवा की दिशा पूर्ववर्ती बनी रहेगी और नमी की मात्रा बढ़ेगी। रविवार 26 नवंबर को बस्तर क्षेत्र में हल्की वर्षा के आसार हैं।

अंबिकापुर सबसे ज्यादा ठंडा

प्रदेशभर में अंबिकापुर सबसे ज्यादा ठंडा रहा। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। रायपुर में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम का मिजाज आने वाले चार दिन ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है।

Back to top button

This will close in 20 seconds