लॉगिन

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, 4 डिग्री तक होगी गिरावट

Chhattisgarh May 11, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, 4 डिग्री तक होगी गिरावट

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, 4 डिग्री तक होगी गिरावट

रायपुर : भारतीय मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई है. प्रदेश के उत्तरी और मध्य क्षेत्र के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कई जिलों में धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई. वहीं, राज्य के कुछ हिस्सों में सूरज के तीखे तेवर दिखाई देंगे.

राजनांदगांव सबसे गर्म शहर

छत्तीसगढ़ में इस समय दो तरह के मौसम दिखाई दे रहे हैं. जहां एक ओर आंधी और बारिश से कुछ हिस्सों में लोगों को राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है. वहीं कुछ भाग में लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं.

रविवार (10 मई 2026) को राजनांदगांव छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

राजधानी रायपुर के लालपुर क्षेत्र में 39.1 डिग्री, बिलासपुर में 38.4 डिग्री, पेंड्रा रोड में 35.6 डिग्री, अंबिकापुर में 35.9 डिग्री, जगदलपुर में 35.9 डिग्री और दुर्ग में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रदेश का न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा, जशपुर, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा और दंतेवाड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

इसके साथ ही इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

आगामी दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

सरगुजा, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के ज्यादातर जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. यलो अलर्ट जारी किया गया है.

जहां एक ओर आंधी-बारिश की वजह से तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी. वहीं शेष हिस्से में क्रमिक रूप से तापमान में 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी.

दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में स्थित चक्रवाती परिसंचरण से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए गंगा के पश्चिमी बंगाल तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. इस वजह से राज्य में बड़े स्तर पर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds