चक्रधर समारोह का होगा भव्य आयोजन, हेमा मालिनी, मीनाक्षी शेषाद्री समेत जुटेंगी मशहूर हस्तियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग, पर्यटन मण्डल एवं जन सहयोग से जिला प्रशासन रायगढ़ अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध 39 वां चक्रधर समारोह 2024 का आयोजन करेगा. 7 सितम्बर से रामलीला मैदान रायगढ़ में रोजाना शाम 6 बजे से समारोह शुरु होगा. कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन एवं एसपी दिव्यांग पटेल की अध्यक्षता में गठित कलाकार चयन समिति की अनुशंसा के मुताबिक कलाकारों को निमंत्रण भेजा जा चुका है.

किस दिन कौन से कलाकार होंगे मौजूद ?: शुभारंभ दिवस 7 सितम्बर को शाम साढ़े पांच बजे पद्मश्री हेमा मालिनी भरतनाट्यम पर आधारित नृत्य नाटिका ’राधा रासबिहारी‘ की प्रस्तुति देंगी. साथ ही पद्मश्री रामलाल जी का सम्मान, भूपेन्द्र बरेठ द्वारा कथक समूह नृत्य, मनियर भगत जशपुर द्वारा कर्मा लोकनृत्य का भी प्रदर्शन होगा.

दूसरे दिन 8 सितम्बर को विजय शर्मा रायगढ़ लोक गायन, वाणी राव भोपाल शास्त्रीय गायन, पद्मश्री रंजना गौहर दिल्ली ओडिसी नृत्य, मंदाकिनी स्वैन दिल्ली शास्त्रीय गायन और सौगत गांगुली कोलकाता सरोद वादन की प्रस्तुति देंगे.

तीसरे दिन 9 सितम्बर को रामप्रसाद सारथी खरसिया शास्त्रीय गायन, जया दीवान और धरित्री सिंह चौहान कथक, शैकी सिंह दिल्ली कथक, गजेन्द्र पण्डा त्रिधारा भुवनेश्वर ओडिसी नृत्य, जीतू शंकर मुम्बई फ्यूजन, तबला, संतूर, सितार, वायलिन, परकशन और श्री चांद अफजल कादरी कव्वाली की प्रस्तुति देंगे.

10 सितम्बर को अनिता शर्मा रायगढ़ भजन, नीत्या खत्री बिलासपुर कथक, तमसीर मोहम्मद रायपुर अकार्डियन वादन, शिव प्रसाद राव दिल्ली शास्त्रीय गायन, राकेश चौरसिया मुम्बई बांसुरी वादन, बासंती वैष्णव एवं ज्योतिश्री बोहिदार बिलासपुर कथक और प्रभंजय चतुर्वेदी रायपुर गजल गायन की प्रस्तुति देंगे.

11 सितम्बर को सौम्या नामदेव रायगढ़ कथक, विधि सेन गुप्ता ओडिसी, दीपमाला सिंह कथक, अनुष्का सोनी जबलपुर सितार वादन, उपासना भास्कर कथक समूह नृत्य, मीनाक्षी शेषाद्रि भरतनाट्यम और राकेश शर्मा एवं निशा शर्मा लोक गायन की प्रस्तुति देंगे.

इसी तरह 12 सितम्बर 2024 को अंशुल प्रताप सिंह भोपाल द्वारा तबला वादन,दीक्षा घोष रायगढ़ भरतनाट्यम,अन्विता विश्वकर्मा रायपुर कथक, डॉ.आरती सिंह रायपुर कथक, राहुल शर्मा मुम्बई संतूर और रामकुमार मिश्र दिल्ली तबला वादन, डॉ.जी.रथीस बाबू भरतनाट्यम एवं कुचिपुड़ी, इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय के कलाकार लोकनृत्य की प्रस्तुति देंगे.

13 सितम्बर को हुतेन्द्र ईश्वर शर्मा रायगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ी समूह नृत्य-गीत, शार्वी केशरवानी सारंगढ़ कथक, भद्रा सिन्हा एवं गायत्री शर्मा दिल्ली भरतनाट्यम, लकी मोहंती कटक ओडिसी,मुदुस्मिता दास गुवाहाटी असमिया सत्रीया नृत्य, विद्या प्रदीप कोचिन मोहिनीअट्टम, पद्मश्री डॉ.भारती बंधु रायपुर कबीर एवं सूफी गायन की प्रस्तुति होगी.

14 सितम्बर को अनंता पाण्डेय रायगढ़ विविध कला नृत्य, शाश्वती बनर्जी रायगढ़ कथक, कृष्णभद्रा नम्बूदरी मुम्बई भरतनाट्यम, डॉ. रघुपतरूनी श्रीकांत श्रीकाकुलम कुचिपुड़ी,विनोद मिश्रा सतना शास्त्रीय गायन (ख्याल एवं ठुमरी, ग्वालियर घराना), पौशाली चटर्जी कोलकाता मणिपुरी,आलोक श्रीवास दिल्ली कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी.

माया कुलश्रेष्ठ,कथक नृत्यांगना
इसी प्रकार 15 सितम्बर को पलक देवांगन रायगढ़ कथक, पंडित प्रदीप कुमार चौबे रायपुर शास्त्रीय गायन (मेवाती घराना), भूमिसुता मिश्रा रायपुर ओडिसी नृत्य, वेदिका शरण बिलासपुर कथक, माया कुलश्रेष्ठ दिल्ली कथक, पद्मश्री देवयानी दिल्ली भरतनाट्यम, पद्मश्री अनुज शर्मा रायपुर छत्तीसगढ़ लोक गायन की प्रस्तुति देंगे.

समापन दिवस 16 सितम्बर को शाम 5 बजकर 30 बजे से मानसी दत्ता गुवाहाटी बीहू लोकनृत्य, अनिल कुमार गढ़ेवाल बिलासपुर गेंड़ी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी. इसी दिन कवि सम्मेलन होगा जिसमें डॉ. कुमार विश्वास गाजियाबाद, पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे, दिनेश बावरा, सुदीप भोला एवं साक्षी तिवारी काव्य पाठ करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button