BREAKING : CGPSC का रिजल्ट जारी, मुख्यमंत्री ने दी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई
Vishnu Deo Sai : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2023 में हुए सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधे पर छत्तीसगढ़ के विकास की महती जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने उम्मीद जताई कि राज्य सेवा परीक्षा में चयनित युवा शासकीय सेवा में आकर पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने चयनित युवाओं को पूरी तन्मयता से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की है।

माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए पीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2023 का आयोजन पूर्ण निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कराया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस परीक्षा में सफल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को… pic.twitter.com/6eHj6iF62r
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 28, 2024