CGBSE Topper 2025: 10वीं में इशिका बाला और नमन कुमार ने किया टॉप, 12वीं में अखिल सेन रहे अव्वल

रायपुर।CGBSE Topper 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार की अपरान्ह 3 बजे 10वीं और 12वीं ओर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए। कक्षा 10वीं में 3,28,522 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। वहीं कक्षा 12वीं में 2,40,356 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इनमें से 10वीं बोर्ड में 76%  विद्यार्थी पास हो गए। वहीं 12वीं बोर्ड में 81.87% परीक्षार्थी पास हुए हैं। 10वीं में गुंडाधुर सरकारी हाईस्कूल कांकेर की छात्रा इशिका बाला ने 99.17% अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं जशपुर के आत्मानंद विद्यालय के छात्र नमन कुमार खुंटिया ने भी 99.17% अंक हासिल कर टाप किया है। वहीं 12वीं में मनेंद्रगढ़ जिले की छात्र श्रुति मंगतानी ने 97.40%अंक हासिल कर टॉप किया है। छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://cgbse.nic.in/ पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

CGBSE Topper 2025: नतीजे घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय माध्यमिक शिक्षा मंडल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले वेबसाइट पर क्लिक कर परिणाम घोषित किया। परिणाम घोषित करने के बाद सीएम श्री साय ने वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि, आज परिणाम जारी किए गए, सौभाग्य की बात है, प्रदेश के बेटा-बेटी लोगों की मेहनत का परिणाम आज आया है। सीएम ने सभी विद्यार्थियों और माशिमं को बधाई दी। CGBSE 10th board exam result 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button