CG : पत्थर से सिर कुचलकर युवक की निर्ममता से हत्या, पुलिस ने मृतक के दोस्तों सहित अन्य संदेहियो को पकड़ा

दुर्ग। इस्पात नगरी के नाम से देश में मशहूर भिलाई में एक बार फिर एक युवक की हत्या कर दी गई। बदमाशों में उनके सिर को पत्थर से कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले को लेकर कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। खबर लिखे जाने तक हत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है। पूरा मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके के का है।

मिली जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड में मृतक के दोस्त ही शामिल हो सकते हैं। यही वजह है कि पुलिस मृतक के दोस्तों के साथ कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी हत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल खुर्सीपार पुलिस मामले को लेकर हर एंगल से जांच कर रही है। हत्या की वजहों का जल्द की खुलासा होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds