लॉगिन

CG महिला व परिवार के साथ मारपीट : असामाजिक तत्वों ने महिला की पकड़ी कॉलर, चाकू से किया जानलेवा हमला

Chhattisgarh March 16, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG महिला व परिवार के साथ मारपीट : असामाजिक तत्वों ने महिला की पकड़ी कॉलर, चाकू से किया जानलेवा हमला

CG महिला व परिवार के साथ मारपीट : असामाजिक तत्वों ने महिला की पकड़ी कॉलर, चाकू से किया जानलेवा हमला

रायपुर : राजधानी के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम अमलीडीह तालाब के पास एक महिला और उसके परिवार पर हमला हुआ। सूत्रों के अनुसार, महिला अपने भाई से फोन पर मारपीट की सूचना पाकर विवाद स्थल पर पहुंची, जहां हमलावरों ने उस पर हमला किया। आरोप है कि युवकों ने महिला की कॉलर और हाथ-बांह पकड़कर मारपीट की और चाकू से वार करने की कोशिश की।

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मामूली धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि एफआईआर में छेड़खानी, लूट और हत्या के प्रयास की धाराएं शामिल होनी चाहिए थीं। हमले से बचकर भागने के दौरान महिला की कार को भी क्षतिग्रस्त किया गया, और आरोपियों ने कार में आग लगाने की कोशिश की।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds