लॉगिन

CG – ’भूपेश है तो भरोसा है’ के साथ संविदा कर्मियों ने की हड़ताल स्थगित, पिछले 1 महीने से कर रहे थे स्ट्राइक

Chhattisgarh August 2, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG – ’भूपेश है तो भरोसा है’ के साथ संविदा कर्मियों ने की हड़ताल स्थगित, पिछले 1 महीने से कर रहे थे स्ट्राइक

CG – ’भूपेश है तो भरोसा है’ के साथ संविदा कर्मियों ने की हड़ताल स्थगित, पिछले 1 महीने से कर रहे थे स्ट्राइक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 3 जुलाई से नियमितिकरण की मांग को लेकर चल रही संविदा कर्मचारियों की हड़तला स्थगित हो गई है. जिसकी जानकारी छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ ने दी है.

छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने कहा, छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए एवं “भूपेश हैं तो भरोसा हैं” पर विश्वास रखते हुए 3 जुलाई से चली आ रही संविदा कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन आंदोलन को आज स्थगित किया जाता है.

विगत 30 दिनों तक हमने संविदा कर्मचारियों के दर्द, पीड़ा और मांग को शासन तक पहुंचाने में सफल रहे हैं. हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्णतः विश्वास है कि हम जिन मांगों को लेकर आंदोलनरत थे, वे सभी मांगें आगामी दिनों में जरूर पूर्ण होगी.

देखिए वीडियो-

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds