CG : सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, नवंबर में ठंड तोड़े रिकॉर्ड, रायपुर सहित कई शहरों में पारा लुढ़का

 रायपुर। शनिवार को छत्‍तीसगढ़ के सभी संभाग में पारा बीते साल का रिकार्ड तोड़कर नीचे गिर गया है। जगदलपुर में शनिवार को सबसे कम पारा 13.1 डिग्री दर्ज किया गया। बीते साल नवंबर में 15 डिग्री से पारा नीचे नहीं गिरा था। रायपुर में इस सीजन का सबसे कम पारा 14.9 डिग्री दर्ज किया गया है। जो बीते साल 17.5 तक ही कम हुआ था।

बिलासपुर में अब तक 13.2 डिग्री तक गिरा है, जबकि बीते साल का पारा 15.6 डिग्री तक ही कमी आई थी। पेण्ड्रारोड में शनिवार को अब तक 09.4 डिग्री पर पारा रहा। जो बीते साल में 12.4 डिग्री तक गिरा था। अंबिकापुर में पारा शनिवार को 08.4 डिग्री था। जो बीते साल नवंबर में सबसे कम पारा 9.8 तक ही गिरा था।

अब बदल रही है हवा की दिशा

प्रदेश में हवा की दिशा बदल रही है। उत्तर-पूर्वी हवा की दिशा बदलकर दक्षिण-पूर्वी हो गई है। इसलिए प्रदेश में मौसम में अभी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। तापमान में अब न तो ज्यादा वृद्धि होगी, और न ही गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले तीन दिन तक लगभग पूरे प्रदेश के मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं हैं।

तीन दिन बाद बढ़ेगा पारा

दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन बाद न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश के शेष भागों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 30.8 डिग्री सुकमा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 08.4 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds