लॉगिन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी के बीच मौसम की करवट, पांचों संभागों में यलो अलर्ट, तेज हवाएं, गरज-चमक की चेतावनी

Chhattisgarh May 12, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी के बीच मौसम की करवट, पांचों संभागों में यलो अलर्ट, तेज हवाएं, गरज-चमक की चेतावनी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी के बीच मौसम की करवट, पांचों संभागों में यलो अलर्ट, तेज हवाएं, गरज-चमक की चेतावनी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मई की चिलचिलाती गर्मी के बीच अब मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है. राज्य के पांचों संभागों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर में आज यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है. आइये जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम.

CG Weather Update:  रायपुर और बिलासपुर में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं दुर्ग और सरगुजा संभागों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस बदलाव का मुख्य कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, ट्रफ और अन्य सक्रिय मौसम प्रणाली मानी जा रही हैं, जो उत्तर भारत से टकराकर मध्य भारत की ओर बढ़ रही हैं.

तेज धूप के बाद राहत की उम्मीद

CG Weather Update:  राज्य में पिछले कई दिनों से गर्मी ने आम लोगों को परेशान कर रखा है. रविवार को बिलासपुर का तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक था. वहीं, रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.रायपुर में दोपहर तक तेज धूप ने लोगों को परेशान किया लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और बादल छा गए. इससे लोगों को हल्की राहत मिली. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के मौसम की संभावना जताई है, खासकर दोपहर बाद आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश के आसार हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds