CG Weather Update : नौतपा का स्वागत बरसात से : पहले दिन ही बदला मौसम का मिजाज, सुबह से छाए बादल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल नौतपा काम तपने का अनुमान हैं। मौसम विभाग की माने तो बिलासपुर, सरगुजा संभाग के साथ ही दुर्ग के कई क्षेत्र कम तपने वाले हैं। वहीं रायपुर में मौसम का मिजाज सामान्य रहेगा, लेकिन बस्तर क्षेत्र में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है।

गुरुवार सुबह से ही राजधानी रायपुर में बादल छाए हुए हैं। राजधानी के कुछ इलाकों में बादल उमड़ घुमड़ के रुक रुक कर बरस भी रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा के आसार है। मई आखिरी तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इस प्रकार ही रह सकता है। इस प्रकार कहा जा सकता है कि नौतपा इस बार थोड़ा कम तपने वाला है।

उत्तर पश्चिम से आने वाली गर्म व शुष्क हवाओं के चलते सुबह से ही गर्मी बढ़ने लगी है,जो दोपहर तक और बढ़ जाती है। हालांकि दोपहर बाद मौसम का मिजाज थोड़ा बदला और कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ ही हवा भी चली और बुंदाबांदी भी हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds