CG Weather Update: रायपुर. छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं का दौर जारी है. कुछ इलाकों में कड़ाके की ठंडी से लोग परेशान हैं तो कहीं शीतलहर कहर बरपा रही है. छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने वाली है. प्रदेश में आज मौसम साफ रहने की संभावना है. साथ ही तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट हो सकती है. मौसम विभाग ने आज कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. अगले 3 दिनों में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है. शुक्रवार को सबसे अधिकतम तापमान 30 डिग्री दुर्ग में दर्ज किया गया. वहीं सबसे ठंडा नारायणपुर रहा, यहां 9.6 डिग्री दर्ज किया गया.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर जारी, अगले तीन दिनों में और गिरेगा पारा
Chhattisgarh
January 18, 2025
•
रिपोर्टर: Mahima Yadav
CG Weather Update