लॉगिन

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, तेज आंधी-बिजली गिरने की चेतावनी

Chhattisgarh May 14, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, तेज आंधी-बिजली गिरने की चेतावनी

Chhattisgarh Weather

CG Weather Alert / रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट आज रात 11:33 बजे तक प्रभावी रहेगा।

ऑरेंज अलर्ट:
मौसम विभाग के अनुसार, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

येलो अलर्ट:
वहीं, येलो अलर्ट वाले जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसमें सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले शामिल हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds