लॉगिन

CG VIDEO: देखते ही देखते आग का गोला बन गई Volvo की C40 Recharge SUV, धुंआ-धुंआ हो गया पूरा इलाका

Chhattisgarh January 28, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG VIDEO: देखते ही देखते आग का गोला बन गई Volvo की C40 Recharge SUV, धुंआ-धुंआ हो गया पूरा इलाका

CG VIDEO: देखते ही देखते आग का गोला बन गई Volvo की C40 Recharge SUV, धुंआ-धुंआ हो गया पूरा इलाका

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से कार में आग का लगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक इलेक्ट्रिक कार धू-धू कर जलती हुई नजर आ रही है. बता दें कि, यह घटना आज दोपहर को महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ओवर ब्रिज की है.

जानकारी के मुताबिक, यह Volvo C40 Recharge SUV इलेक्ट्रिक कार राजधानी रायपुर के रहने वाले सौरभ राठौर की है, जो कि, अपने साथी प्रमोद शुक्ला, वरूण चुगानी, विनय दीवान के साथ रायपुर से सरसीवा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बसना थाना क्षेत्र के अंर्तगत जगदीशपुर ओवर ब्रिज के पास उनकी कार चलते-चलते अचानक बंद हो गई. इसके बाद जब सौरभ ने दोबारा कार ऑन करने की कोशिश की तो उसके पिछले हिस्से में आग लग गई और देखते ही देखते कुछ ही देर में 65 लाख रुपये की यह कार पूरी तरह से जल गई. गनीमत रही की सौरभ और उनके साथियों ने समय रहते गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी. घटना की सूचना के बाद बसना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

बसना पुलिस के मुताबिक, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. धू-धू कर जलती कार का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो –

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds