CG VIDEO – मौसम हुआ सुहाना : कई जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम वर्षा

रायपुर/ बेमेतरा/सरगुजा। छत्तीसगढ़ के कई जिलों सोमवार दोपहर बाद से तेज हवाओं के साथ अंधड़ चल रही है,कुछ जिलों में झमाझम वर्षा भी हुई। सरगुजा के मैनपाट में तेज हवाओं के साथ वर्षा से मौसम खुशनुमा हो गया। वहीँ बेमेतरा शहर में भी तेज़ अंधड़ की खबर हैं। वहां भी झमाझम बरसात हो रही हैं। वहां कई वृक्ष धरासायी हो गए हैं और पावर सप्लाई ठप्प हो गई हैं। राजधानी में भी सूर्य लुका छिपी खेल रहा हैं। कुछ जिले अभी भी भीषण गर्मी के चपेट में हैं।

बता दें की सुबह से झुलसाने वाली तेज धूप के कारण लोग बेचैन है। पिछले दो-तीन दिनों से दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाने से शाम को उमस बढ़ रही है। उमस भरी गर्मी के कारण परेशान लोगों को देर रात तक राहत नहीं मिल पाती। रात 10 बजे के बाद तक शहरी क्षेत्र में गर्म हवा चलती रहती हैं।

सोमवार सुबह से सरगुजा के मैदानी क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। तेज धूप के कारण कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। गर्मी से बेहाल सरगुजा के मैदानी क्षेत्र के लोग मैनपाट में हुई वर्षा के कारण उत्साहित नजर आ रहे हैं। दरअसल सोमवार दोपहर छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट का मौसम अचानक बदल गया। आकाश में काले घने बादल छा गए। तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई।

थोड़ी ही देर में झमाझम वर्षा से मैनपाट का मौसम खुशनुमा हो गय गर्मी से बेहाल लोगों के लिए मैनपाट में हुई वर्षा की तस्वीर और वीडियो सुकून देने वाली रही। ऐसे ही वर्षा मैदानी क्षेत्रों के लिए भी राहत देने के लिए जरूरी बताया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो स्थानीय प्रभाव से मैनपाट में वर्षा हुई है। मैदानी क्षेत्र में दोपहर बाद बादल छाने का पूर्वानुमान है। बादल से उमस बढ़ेगी और गर्मी से राहत की संभावना कम होगी। वहीँ बेमेतरा जिले में अंधड़ से खासा नुकसान की खबर हैं। वहां भी झमाझम बरसात हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds