लॉगिन

CG VIDEO वेव पूल में दंगल : दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा विडियो

Viral May 21, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG VIDEO  वेव पूल में दंगल : दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा विडियो

CG VIDEO वेव पूल में दंगल : दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा विडियो

कोरबाछत्तीसगढ़ के कोरबा में वेव पूल में नहाने के दौरान दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामूली  सी बात बढ़ते-बढ़ते बड़े झगडे में तब्दील हो गई। इस मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में डाल दिया। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि, दो महिलाएं एक-दूसरे का बाल पकड़कर पीट रही हैं। कार में भी तोड़फोड की गई है। बताया जा रहा है कि, दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे थे, लेकिन इसकी शिकायत चौकी में दर्ज नहीं कराई है। उन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया गया है। मामला सीएसईबी चौकी थाना क्षेत्र का हैं।

आए दिन होता है विवाद, सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के अप्पू गार्डन के वेव पूल में बड़ी संख्या में लोग नहाने और गार्डन घूमने जाते हैं। रविवार को पूल में नहाने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों पक्ष हाथपाई पर उतर आए। बताया जा रहा है कि, वेव पूल में अक्सर विवाद होते रहता है। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। जबकि, कुछ ही दूरी पर सीएसईबी चौकी भी है। इसके बावजूद इसके लगातार घटनाएं हो रही हैं। बता दें कि, नगर निगम की ओर से संचालित वेव पूल में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होते रहता है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds