लॉगिन

CG – VIDEO : रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुआ; दो शावकों के साथ बस्ती में घूमती दिखी मादा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Chhattisgarh July 17, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG – VIDEO : रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुआ; दो शावकों के साथ बस्ती में घूमती दिखी मादा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

CG – VIDEO : रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुआ; दो शावकों के साथ बस्ती में घूमती दिखी मादा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिलान्तर्गत ग्राम लखनपुर के बस्ती में बीती रात तीन तेंदुए घुमते दिखे. तेंदुए का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. जिसके बाद से गांव में दहशत का माहौल है. लखनपुर के कृष्ण कुमार पटेल के घर के पास तेंदुए को देखा गया है।

सीसीटीवी फुटेज में कुत्ते को एक मादा तेंदुआ दौड़ाते हुए और दो शावक तेंदुआ के पीछे से आते दिख रहे हैं. महासमुंद वनपरिक्षेत्र के रेंजर ने तेंदुए के रिहायशी इलाके में घुमने की पुष्टि की है. लखनपुर के जंगल से इनके आने की संभावना जताई जा रही है. वन विभाग ने गांव वालों को रात में सतर्क रहने की सलाह दी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds