लॉगिन

CG अनोखी लूट : दिनदहाड़े चरवाहे को बंधक बनाकर 91 बकरियों को लूट कर आरोपी फरार, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Chhattisgarh March 21, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG अनोखी लूट : दिनदहाड़े चरवाहे को बंधक बनाकर 91 बकरियों को लूट कर आरोपी फरार, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

CG अनोखी लूट : दिनदहाड़े चरवाहे को बंधक बनाकर 91 बकरियों को लूट कर आरोपी फरार, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है. बलंगी पुलिस चौकी क्षेत्र में लुटेरों ने दिनदहाड़े एक चरवाहे को बंधक बनाकर 91 बकरों और बकरियों को लूट लिया. इस घटना ने न केवल क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है, बल्कि यह भी दिखाता है कि अब लुटेरे गहने, पैसे और गाड़ियों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि जानवरों को भी निशाना बना रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, यह घटना 7 मार्च दोपहर 12 बजे की है, जब पटेवा जंगल में रहने वाले रामकैलाश पाल अपने 41 बकरों और गांव के अन्य लोगों के पालतू पशुओं को चराने जंगल गया था. तभी कुछ अज्ञात लुटेरों ने उस पर हमला कर दिया. लुटेरों ने अकेला पाकर पहले रामकैलाश को बेरहमी से पीटा और फिर बंधक बनाया. उसके बाद आरोपी 91 बकरों-बकरियों को लूटकर फरार हो गए.

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जांच शुरू तो कर दी, लेकिन 14 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस की निष्क्रियता से परेशान होकर अब पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. इस मामले में एडिशनल एसपी ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और साइबर टीम की मदद से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जल्द ही सफलता पुलिस को मिल जाएगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds