CG : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ में दूसरा दिन, सीक्रेट मीटिंग में होंगे शामिल

जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे छत्तीसगढ़ में है। आज मंत्री शाह का दूसरा दिन है। इस दौरान आज केंद्रीय मंत्री शाह बस्तर के अमर वाटिका में शहीदों और हिंसा में मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। साथ ही आज शाह बीजापुर के गुंडम पुलिस कैंप भी जा सकते हैं। इसके बाद शाह सीक्रेट मीटिंग में शामिल होंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज दोपहर 12.30 से 2 तक सीक्रेट मीटिंग में शामिल होंगे। जिसके बाद दोपहर 3 बजे जगदलपुर से रायपुर आएंगे। शाम 4 बजे मंत्री शाह मेफेयर रिजॉर्ट पहुंचेंगे। शाम 4.15 बजे तक सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। शाम 6 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले वे कल 15 दिसंबर को बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि, नक्सलवाद खत्म होने पर यहां कश्मीर से ज्यादा पर्यटक आएंगे। 31 मार्च 2026 के बाद लोग कहेंगे बस्तर बदल गया है। गलत रास्ते पर गए लोग सरेंडर करें, हिंसा करेंगे तो हमारे जवान आपसे निपटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds