लॉगिन

CG दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार : अलग- अलग नक्सल वारदातों में थे शामिल, सर्चिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता

Chhattisgarh November 20, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार : अलग- अलग नक्सल वारदातों में थे शामिल, सर्चिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता

CG दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार : अलग- अलग नक्सल वारदातों में थे शामिल, सर्चिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की पुलिसने नक्सल विरोधी अभियान में दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सलियों पर गंभीर वारदातों में शामिल होने का आरोप। वहीं पुलिस को मिली इस सफलता को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की सराहना की है। वहीं इस दौरान पुलिस ने नागरिकों से नक्सली गतिविधियों की सूचना देने की अपील की।

दरअसल ग्राम बोल्दा हत्या कांड (2018) में आरोपी प्रशांत उर्फ सतीश मीडियम को गिरफ्तार कर झलमला थाने में दर्ज हत्या मामले में न्यायालय में पेश किया। वहीं  बकोदा जंगल (2021) मामले में महिला नक्सली शर्मिला उर्फ सोमे को भी गिरफ्तार किया। बकोदा मामले में 10 लाख नगद, 430 जिंदा कारतूस, और विस्फोटक बरामद किया गया था। पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गश्त और सर्चिंग के दौरान आरोपियों का पता लगाया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds