लॉगिन

CG दो छात्राएं लापता : 25 अक्टूबर को स्कूल जाने निकली थी दोनों, नहीं लौटी वापस घर

Chhattisgarh October 27, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG दो छात्राएं लापता : 25 अक्टूबर को स्कूल जाने निकली थी दोनों, नहीं लौटी वापस घर

CG दो छात्राएं लापता : 25 अक्टूबर को स्कूल जाने निकली थी दोनों, नहीं लौटी वापस घर

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में स्कूल जाने के लिए निकली दो छात्राएं लापता हो गई है। दोनों छात्राएं सेंट्रल स्कूल की आठवीं कक्षा में पढ़ती है। नाबालिक छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश में जुट गई है। दोनों छात्राएं सीसीटीवी फुटेज में आखरी बार शहर की ओर आती हुई देखी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। छात्राएं 25 अक्टूबर से लापता है। फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds