लॉगिन

CG : गड्डे में दफनाए गए लाश की गुत्थी सुलझी, 3 आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या था पूरा मामला

Chhattisgarh October 12, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : गड्डे में दफनाए गए लाश की गुत्थी सुलझी, 3 आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या था पूरा मामला

CG : गड्डे में दफनाए गए लाश की गुत्थी सुलझी, 3 आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या था पूरा मामला

महासमुंद : जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र में गुम इंसान की लाश गड्डे में दफनाई हुई मिली थी। मामले से पुलिस पर्दा उठाते हुए मामले को सुलझा लिया है और मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

हम आपको बता दें कि 27 सितंबर को पीतांबर ध्रुव के खेत के मेड में एक व्यक्ति की लाश गड्डे में दफनाई हुई पाई है थी। पुलिस ने लाश को गड्डे से निकाला तो उसकी पहचान गुम इंसान खिपेश्वर उर्फ मन्नू साहू अम्लीडीह निवासी के रूप में हुई थी। जिस पर पिथौरा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था।

पिथौरा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने अपनी जांच में पाया कि पीताम्बर ध्रुव ऊर्फ नजरू ध्रुव, विद्याधर सिन्हा और कृष्ण पटेल ने मिलकर खेत में फल्ली का फसल बोला था। मवेशियों के आक्रमण से बचाने के लिए तीनों ने मिलकर खेत में करंट लगा दिया था। जिसकी चपेट में आकर खिलेश्वर साहू की मौत हो है थी। घटना को छिपाने और अपराध से बचने के लिए तीनों आरोपियों ने प्लास्टिक में लपेट के खिलेश्वर साहू को खेत के मेड में दफना दिया था। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds