CG : शराब पीकर ड्राइवर चला रहा था वाहन, अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी, हादसे में छह घायल, शादी से लौटते वक्‍त हुआ हादसा

बालोद। छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर स्थित कोरगुड़ा गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक मैक्सी कैब अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई और एक बाइक सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में कुल 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से सभी को गंभीर चोटें आईं। घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

घटना की जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मैक्सी कैब में सवार सभी लोग राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव क्षेत्र से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव उमरादाह लौट रहे थे। तभी अचानक कैब का चालक जो नशे की हालत में था, जिसके कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वह खेत में पलट गई।

घटना के बाद मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि चालक शराब के नशे में था, जिससे यह दुर्घटना हुई। कैब में कुल 17 लोग सवार थे, जो इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए, लेकिन छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds