लॉगिन

सरकारी नौकरी को चिड़ियाघर कहकर शिक्षक ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Chhattisgarh January 18, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
सरकारी नौकरी को चिड़ियाघर कहकर शिक्षक ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सरकारी नौकरी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां ‘नौकर’ अब BMW कार से घूम रहा. सरकारी नौकरी को चिड़ियाघर बताने वाले ज्ञानी सिंह ध्रुव का कहना है कि नौकर नहीं मालिक माइंडसेट में रहकर काम करना है. 2005 से 2024 यानी 20 वर्षों में प्रधानपाठक रहते मैंने जीवन स्तर नहीं बदल पाया. इस्तीफा देने के बाद चंद महीने में ही लाइफस्टाइल के साथ माइंडसेट बदल गया. हालांकि ये कैसे संभव हुआ यह तो जांच का विषय है. बता दें कि ज्ञानी ध्रुन ने प्रधानपाठक रहते कई बार विदेश यात्रा भी की है. इस मामले को लेकर अब सिस्टम पर सवाल उठने लगे हैं. वहीं इस मामले में शिक्षा अधिकारी मौन हैं. पूरा मामला मुंगेली जिले के लोरमी ब्लाॅक का है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds