CG Suicide : नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर के म्यार में लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर. दरिमा थाना क्षेत्र के बकालो में नाबालिग के आत्महत्या का मामला सामने आया है. नाबालिग ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत बकालो की 15 वर्षीय नाबालिग बालिका ने सोमवार को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने दुपट्टे की मदद से घर के म्यार (छत की बीम) में फंदा लगाकर यह कदम उठाया. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds