लॉगिन

CG – मंत्री के काफिले पर पथराव : प्रचार से लौट रहे मंत्री के काफिले पर पथराव, गाड़ियों के शीशे टूटे..

Chhattisgarh November 8, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG – मंत्री के काफिले पर पथराव : प्रचार से लौट रहे मंत्री के काफिले पर पथराव, गाड़ियों के शीशे टूटे..

CG – मंत्री के काफिले पर पथराव : प्रचार से लौट रहे मंत्री के काफिले पर पथराव, गाड़ियों के शीशे टूटे..

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में नवागढ़ विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी और मंत्री गुरु रूद्र कुमार के काफिले पर चुनाव प्रचार से लौटते समय पथराव किया गया, जिसमे मंत्री के गाड़ी का शीशा टूट गया और कुछेक लोगो को चोट पहुंची है।

जानकारी अनुसार मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रूद्र कुमार रात दस बजे ग्राम झाल से जनसम्पर्क कर लौट रहे थे तभी कुछ उपद्रवियों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया। मंत्री के काफिले में तीन गाड़ियां चल रही थी, पथराव से गाड़ियों के शीशे टूट गए और अंदर बैठे लोगो को चोट पहुंची है। मंत्री को भी चोट पहुंची है जिसका इलाज नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds