CG सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी : भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद, नक्सलियों ने छिपाया था

सुकमा : सुकमा और ओड़िशा सीमा से लगे गांव में सर्चिंग के दौरान पुलिस जवानों ने भारी मात्रा में नक्सलियों के द्वारा छिपाए गए उनके सामानों को बरामद करने में सफलता हासिल की है। नक्सलियों ने इन सामानों को 4 अलग-अलग स्थानों पर छिपाया था, जिसे पुलिस ने बरामद किया है।

नक्सलियों के द्वारा छिपाए किये गए सामान को ओड़िशा पुलिस ने बीएसएफ के जवानों के साथ मिलकर ओड़िसा सीमा से लगे सिलाकोटा रिजर्व फॉरेस्ट एरिया से बरामद किया है। नक्सलियों ने इन सामानों को 4 अलग-अलग स्थानों पर विस्फोटक छिपाकर रखा था।  नक्सलियों ने पत्थर के बीच खोह में और पेड़ों के नीचे दबाकर विस्फोटक, आईईडी, डेटोनेटर, कंट्री मेड बंदूक, एसबीएमएल गन और बारुद बरामद किया है। इसके अलावा 2, 3 और 5 किलो के कई प्रेशर कुकर-टिफिन आईईडी भी जवानों को मिली है। नक्सलियों के इन सामानों को नष्ट कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds