CG एसईसीआर की 12 ट्रेनें रद्द : फ़रवरी- मार्च में नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते अलग- अलग दिन रहेगी प्रभावित

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली एसईसीआर की 12 ट्रेनें रद्द हो गई है। ये सभी ट्रेनें पावर ब्लॉक के कारण फरवरी और मार्च में अलग- अलग दिन प्रभावित रहेगी। बैकुंठ-सिलयारी स्टेशन के मध्य गर्डर लांचिंग और बन्डामुन्डा स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा।
रद्द होने वाली ट्रेनें-
दिनांक 26 फरवरी एवं 19 मार्च 2025 को बिलासपुर से चलने वाली 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 26 फरवरी एवं 19 मार्च 2025 को रायपुर से चलने वाली 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 26 फरवरी एवं 19 मार्च 2025 को बिलासपुर से चलने वाली 68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 26 फरवरी एवं 19 मार्च 2025 को गेवरारोड से चलने वाली 68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 28 फरवरी एवं 21 मार्च 2025 को बिलासपुर से चलने वाली 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 28 फरवरी एवं 21 मार्च 2025 को रायपुर से चलने वाली 58207 रायपुर-जूनागढ़ पैसेंजर रद्द रहेगी।
दिनांक 01 मार्च एवं 22 मार्च 2025 को जूनागढ़ से चलने वाली 58208 जूनागढ़- रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
दिनांक 01 मार्च एवं 22 मार्च 2025 को रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
रद्द ट्रेनें
दिनांक 25 एवं 26 फरवरी 2025 को टाटानगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 25 एवं 26 फरवरी 2025 को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी से चलने वाली गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी-टाटानगर
एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 26 एवं 27 फरवरी 2025 को टाटानगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 25, 26 एवं 27 फरवरी 2025 को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।