heml

CG Science City: छत्तीसगढ़ में बनेगा साइंस सिटी : वैज्ञानिक शोध और नवाचार का होगा हब, राज्य के युवाओं को मिलेंगे नए अवसर

रायपुर। CG Science City:छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में साइंस सिटी बनाया जाएगा। इस परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की। इस दौरान परियोजना को तेजी से और समयबद्ध रूप से पूरा करने की रणनीति पर चर्चा हुई। जिसमें छत्तीसगढ़ को  शिक्षा, विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान बनाने पर जोर दिया गया।

CG Science City:  नवा रायपुर के सेक्टर-13 में 30 एकड़ भूमि पर बनने वाली इस साइंस सिटी को आधुनिकतम तकनीकों से युक्त किया जाएगा।  जो छत्तीसगढ़ को विज्ञान और तकनीक का नया केंद्र बनाएगा। वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ विज्ञान और नवाचार का अग्रणी राज्य बनेगा। छत्तीसगढ़ को केवल प्राकृतिक संसाधनों का राज्य नहीं, बल्कि वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचारों के केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाना है। विजय शर्मा ने बैठक में निर्देशित किया कि साइंस सिटी को एडुटेनमेंट (शिक्षा + मनोरंजन) की अवधारणा पर विकसित किया जाए। जिससे छात्रों, शोधकर्ताओं और आम नागरिकों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि विकसित करने का अवसर मिले।

साइंस सिटी में होंगी कई अत्याधुनिक सुविधाएं

CG Science City: साइंस सिटी में कई अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी, जो इसे देश के अग्रणी विज्ञान केंद्रों में शामिल करेंगी। इसमें अंतरिक्ष एवं खगोल विज्ञान केंद्र, स्मार्ट सिटी एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी सेक्शन, जलवायु परिवर्तन केंद्र, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब, एयरोस्पेस रिसर्च सेक्शन, वर्चुअल एक्सपेरिमेंट लैब, थ्रीडी थिएटर और इमर्सिव डिस्प्ले जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी। इन नवाचारों के माध्यम से छात्रों, शोधकर्ताओं और आम नागरिकों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि विकसित करने का अवसर मिलेगा।

छत्तीसगढ़ का भविष्य विज्ञान और नवाचार में – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CG Science City:  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ को केवल पारंपरिक संसाधनों और कृषि राज्य तक सीमित नहीं रखा जाएगा। अब हमें आगे बढ़कर विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में देश और दुनिया के अग्रणी राज्यों में शामिल होना है। साइंस सिटी इस दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए नए अवसर खोलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह परियोजना सिर्फ एक शैक्षिक केंद्र नहीं होगी, बल्कि यह प्रदेश के युवाओं और वैज्ञानिकों को वैश्विक मंच प्रदान करने का एक सशक्त प्रयास है। अब छत्तीसगढ़ सिर्फ धान का कटोरा नहीं, बल्कि विज्ञान और नवाचार की राजधानी बनने की ओर अग्रसर हो रहा है।

युवाओं के लिए प्रेरणादायक केंद्र बनेगा साइंस सिटी – डिप्टी सीएम 

CG Science City:  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, साइंस सिटी सिर्फ एक शैक्षिक संस्थान नहीं, बल्कि यह प्रदेश के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक केंद्र बनेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि इसमें छात्रों के लिए एक्सपेरिमेंटल लर्निंग ज़ोन बनाए जाएं, जहां वे वैज्ञानिक अवधारणाओं को व्यावहारिक रूप से समझ सकें।साइंस सिटी छत्तीसगढ़ के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। यह न केवल विज्ञान पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि युवाओं और वैज्ञानिकों को वैश्विक स्तर के अनुसंधान और नवाचार के अवसर उपलब्ध कराएगी

साइंस सिटी का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व

CG Science City:  साइंस सिटी न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए विज्ञान शिक्षा और नवाचार को नई दिशा देने वाली परियोजना होगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस केंद्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विज्ञान सम्मेलन और शोध कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे यहां के विद्यार्थी और शोधकर्ता दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों के साथ काम करने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button