लॉगिन

CG – राजधानी में बलवा, राजबंधा मैदान के पास जमकर चले तलवार, चाकू, फरसे और डंडे, 6 गिरफ्तार

Chhattisgarh August 2, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG – राजधानी में बलवा, राजबंधा मैदान के पास जमकर चले तलवार, चाकू, फरसे और डंडे, 6 गिरफ्तार

CG – राजधानी में बलवा, राजबंधा मैदान के पास जमकर चले तलवार, चाकू, फरसे और डंडे, 6 गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शहर के बीचोबीच गैंग वार की खबर हैं। यहाँ दी गुट के बदमाशों के मध्य वर्चस्व को लेकर बलवा होने की जानकारी हैं, यहां जमकर तलवार,चाकू, फरसे और डंडे चले हैं। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वही आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने पकड़ा भी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के मौदहापारा थाना क्षेत्र में विगत कुछ दिनों से दो गुटों के मध्य वर्चस्व की लड़ाई चल रही हैं। इसी के चलते इनके मध्य बलवा होने की खबर है। बलवा में 2 युवक गंभीर रुप से घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं कई फरार लोग फरार हैं। पुलिस ने बलवा समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना को लेकर पुलिस की पड़ताल जारी है।

बहरहाल शहर के मध्य प्रेस काम्प्लेक्स, बीजेपी दफ्तर सहित अन्य महत्वपूर्ण संस्थान वाले इलाके में गैंग वार की इस खबर से पुलिस भी हतप्रभ हैं। इसलिए तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बलवाइयों की धरपकड़ शुरू हो गई हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds