CG : शादी का झांसा देकर छात्रा से 10 साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार शिक्षकों द्वारा स्कूली बच्चियों के साथ गलत हरकतों के मामले सामने आ रहे हें। लेकिन बलरामपुर जिले में एक ऐसा मामला उजागर हुआ जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। एक शिक्षक अपनी शिष्या पर 10 साल तक हैवानियत करता रहा। शिक्षक ने उस छात्रा को शादी का झांसा दिया था। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, अपहरण सहित पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक ने स्कूल की छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को प्रेमजाल में फंसा लिया था। वह साल 2015 से ही उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। छात्रा द्वारा पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक, शिक्षक ने उसे 10 साल पहले ही प्रेम जाल में फंसा लिया था और अब शादी नहीं करना चाहता है। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर कर अदालत में पेश किया। अदालत ने शिक्षक को जेल भेज दिया है।

छह लड़कियों की शिकायत पर शिक्षक गिरफ्तार

उधर जशपुर जिले में भी एक ऐसा ही मामला उजागर हुआ है। यह मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुष्टि के बाद कार्रवाई की गई है। हाईस्कूल के शिक्षक राजीव अम्बस्थ पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds