लॉगिन

CG राजधानी के बड़े होटल में महिला से दुष्कर्म : रेंजर ने शादी का झांसा देकर फुसलाया, कांकेर से पकड़कर लाई पुलिस

Chhattisgarh November 27, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG राजधानी के बड़े होटल में महिला से दुष्कर्म : रेंजर ने शादी का झांसा देकर फुसलाया, कांकेर से पकड़कर लाई पुलिस

CG राजधानी के बड़े होटल में महिला से दुष्कर्म : रेंजर ने शादी का झांसा देकर फुसलाया, कांकेर से पकड़कर लाई पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के होटल बेबीलोन में एक रेंजर ने महिला से  दुष्कर्म किया। उसने महिला को शादी का झांसा दिया और उसके साथ अनाचार किया। महिला की शिकायत के बाद अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्रा का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रेंजर विजयंत तिवारी दो सालों से महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। मंगलवार को वह महिला को रायपुर के होटल बेबीलोन लेकर गया और फिर एक बार उसके साथ जबरदस्ती की। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds