लॉगिन

CG – राजधानी में नाबालिग से दुष्कर्म : पटवारी ने मजदूरी देने बुलाया घर और बना लिया हवस का शिकार

Chhattisgarh August 16, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG – राजधानी में नाबालिग से दुष्कर्म : पटवारी ने मजदूरी देने बुलाया घर और बना लिया हवस का शिकार

CG – राजधानी में नाबालिग से दुष्कर्म : पटवारी ने मजदूरी देने बुलाया घर और बना लिया हवस का शिकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित नाबालिग खेत में काम करने के बाद मजदूरी लेने आरोपित पटवारी के घर गई थी, जहां पटवारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित राम अवतार लहरी फरार है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 342, 376 और पाक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल, यह मामला धरसीवां थाना क्षेत्र के सिलयारी चौकी का मामला है। जानकारी के अनुसार पीड़ित नाबालिग पटवारी राम अवतार लहरी के खेत में काम करती थी। आरोपित की काफी दिनों से नाबालिग पर गंदी नजर थी।

आरोपित पटवारी अपने गंदे मंसूबों को पूरा करने के लिए नाबालिग को मजदूरी देने के लिए घर बुलाया। जब पीड़िता मजदूरी लेने पटवारी के घर पहुंची तो आरोपित ने नाबालिग को हवस का शिकार बना लिया।

नाबालिग ने पटवारी के खिलाफ इसकी शिकायत धरसीवां थाना में की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर धारा 342, 376 और पाक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपित की तलाश भी कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds