लॉगिन

CG पीएससी भर्ती घोटाला : सीबीआई ने कोर्ट में पेश की 465 पन्नों की चार्जशीट, 40 लोग देंगे गवाही

Chhattisgarh January 17, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG पीएससी भर्ती घोटाला : सीबीआई ने कोर्ट में पेश की 465 पन्नों की चार्जशीट, 40 लोग देंगे गवाही

CG पीएससी भर्ती घोटाला : सीबीआई ने कोर्ट में पेश की 465 पन्नों की चार्जशीट, 40 लोग देंगे गवाही

रायपुर।  सीजीपीएससी भर्ती घोटाला मामले में गुरुवार को सीबीआई के वकील ने स्पेशल कोर्ट में सीजीपीएससी के पूर्व चेरमैन टामन सिंह सोनवानी, डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर, सोनवानी के भतीजा तथा बेटा साहिल और नितेश के साथ बजरंग इस्पात के पूर्व डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल, उनके बेटे शशांक तथा बहू भूमिका के खिलाफ 465 पन्नों का चालान पेश किया है। इसके अलावा 15 पन्नों की सीबीआई के वकील ने समरी पेश की है।

परीक्षा भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई ने पूर्व पीएससी चेयरमैन तथा कारोबारी को दो माह पूर्व गिरफ्तार किया था। इसके बाद हाल के दिनों में सीबीआई ने डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर सहित कारोबारी के बेटे-बहू तथा चेयरमैन के भतीजे तथा बेटा को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने कोर्ट को बताया है कि परीक्षा में सिंडिकेट काम कर रहा था, जिसने पैसों का लेन-देन कर पर्चा लीक किया। सीबीआई के वकील ने कोर्ट को बताया है कि पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक की जांच की जा रही है। उनकी फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की गई है। जांच में साक्ष्य मिलने पर आरती की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

40 गवाहों की सूची सौंपी

परीक्षा भर्ती मामले में सीबीआई के वकील ने कोर्ट में 40 गवाहों की सूची सौंपी है। चार्जशीट में आरोप है कि पीएससी के तत्कालीन पदाधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए लेनदेन कर अपने रिश्तेदारों और करीबी लोगों को उपकृत करने पेपर लीक किया। कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट पर 30 जनवरी को बचाव और अभियोजन पक्ष अपना तर्क प्रस्तुत करेंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds