CG : पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र ने लगाई फांसी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

दुर्ग। भिलाई में पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र लवकुश पाण्डेय ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने फांसी क्यों लगाई है, इसका पता नहीं चल सका है। घटना सुपेला थाना क्षेत्र के वार्ड-10 आदर्श पारा की है। लवकुश के मामा ने बताया कि, वो घर में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई मनीष बीटेक कर रहा है। उसकी एक बहन भी है। उसके पिता सुनील पाण्डेय ड्राइवर का काम करते हैं। मां हाउस वाइफ है।

शनिवार शाम 6 बजे लवकुश खाना खाकर घर से निकल गया। कुछ देर बाद लवकुश की मां कुसुम घर के पीछे बोर चालू करने गई। तो वहां लवकुश पर लटका हुआ था। मां ने शोर मचाया तो घर के बाकी लोग तुरंत पहुंचे। उन्होंने देखा कि रस्सी के जरिए फंदा बनाकर उसने फांसी लगाई है। परिवार की सूचना पर सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। उसे पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला स्थित मॉर्चुरी में भेजा गया। रविवार को उसका पोस्टमॉर्टम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds