Site icon khabriram

CG पुलिस ने किया बड़ा खुलासा : जवानों को नुकसान पहुंचाने एके-47 को स्नाइपर बना रहे नक्सली, 1200 मीटर रेज है मारक क्षमता

रायपुर : दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सरहद पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एलएमजी, एके47, इंसास समेत कुल 16 हथियार बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ हथियार नक्सलियों ने सुकमा जिले के पिडमेल और दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाने पर हमला कर जवानों से लूटे थे।

हालांकि, पुलिस अफसर हथियारों की हिस्ट्री खंगाल रहे हैं। इस मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए थे। इनमें से कुछ हथियारों को नक्सली स्नाइपर में बदले दिए थे, जिसमें 4एक्स जूम लगाए थे, जिसकी रेंज 1200 मीटर है। दरअसल, साल 2016 में नक्सलियों ने सुकमा जिले के पिडमेल-पोलमपल्ली के बीच एसटीऍफ़ के जवानों पर हमला किया था। इस हमले में एसटीऍफ़ के 7 जवान शहीद हुए थे, जबकि 8 से 10 जवान घायल थे। हमले के बाद नक्सलियों ने जवानों से एके47समेत गोलियां लूट ली थी।

इसके बाद ये हथियार नक्सलियों की कंपनी नंबर 6 को दिया गया था। जिसका इस्तेमाल नक्सली जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए करते थे। वहीं अब 4 अक्टूबर को थुलथुली में जवानों ने नक्सलियों को उनके गढ़ में घुसकर घेरकर मारा है। यहां से एसटीऍफ़ जवानों से लूटा हुआ एके47जवानों ने बरामद कर लिया। नक्सलियों ने इस पर 4एक्स जूम लगा कर इसे स्नाइपर बना दिया था। बताया जा रहा है कि स्नाइपर का रेंज करीब 1200 मीटर तक है,जिससे किसी एक जगह पर बैठकर टारगेट किया जा सकता है। हालांकि, अब पुलिस ने इसे बरामद कर लिया है।

Exit mobile version