लॉगिन

CG : पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल ने दो आरक्षको को किया निलंबित, पद का दुरूपयोग कर पैसे मांगने का मामला

Chhattisgarh October 10, 2024 रिपोर्टर: Pramod Agrawal
CG : पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल ने दो आरक्षको को किया निलंबित, पद का दुरूपयोग कर पैसे मांगने का मामला

CG : पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल ने दो आरक्षको को किया निलंबित, पद का दुरूपयोग कर पैसे मांगने का मामला

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाने में पदस्थ दो आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर लाईन अटैच कर दिया है। उक्त दोनों शिकायत के खिलाफ एक व्यक्ति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे मांगने का आरोप था।

मिली जानकारी के मुताबिक संजीत कुमार ने एसपी कार्यालय में शिकायत करते हुए कहा था कि वह पलामू झारखण्ड जिले के दंडीलाखुर्द का रहने वाला है। पीड़ित ने बताया था कि पूंजीपथरा थाने में पदस्थ आरक्षक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह एवं आरक्षक डोमन सिदार के द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुए झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हुए वाहन को थाने में रखने और पैसे की मांग की गई थी।

इस शिकायत के बाद आधार पर रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने जांच उपरांत शिकायत को सही पाये जाने के बाद आरक्षक 624 धर्मेन्द्र प्रताप सिंह एवं आरक्षक 80 डोमन सिदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उक्त अवधि में उक्त दोनों आरक्षक रक्षित केन्द्र में रहेंगे और उन्हें जीवन निर्वा भत्ता देय होगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds