लॉगिन

CG पिकअप वाहन पलटा : ठसाठस भरकर खेत जा रहे थे 40 मजदूर, इनमें से 20 घायल

Chhattisgarh October 1, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG पिकअप वाहन पलटा : ठसाठस भरकर खेत जा रहे थे 40 मजदूर, इनमें से 20 घायल

CG पिकअप वाहन पलटा : ठसाठस भरकर खेत जा रहे थे 40 मजदूर, इनमें से 20 घायल

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मजदूरों से भरा पिकअप हादसे का शिकार हो गया। पिकअप पलटने से हादसे में 20 मजदूर घायल हो गए हैं। जिसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। सभी मजदूर अपने गांव  से खेती काम करने के लिए दूसरे गांव जा रहे थे।

दरअसल यह पूरी घटना भखारा थाना क्षेत्र का है। जहां के कोर्रा गांव  के मजदूर खेती के काम करने के लिए पिकअप से मासूल गांव जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में 40 मजदूर सवार थे जिनमें से 20 लोगों को चोटें आई हैं। वहीं सभी घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds