लॉगिन

CG : नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर किया दैहिक शोषण, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Chhattisgarh September 27, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर किया दैहिक शोषण, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

CG : नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर किया दैहिक शोषण, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

जांजगीर चाँम्पा : जिले में नाबालिक बालिका दिनॉक स्कुल जा रही हॅू कहकर घर से निकली थी जो वापस नही आयी है जिसका आसपास पता किया पता नही चला, कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 349/24 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

अपराध को गंभीरता से लेते हुए श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में अपहृत बालिका एवम अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।इसी क्रम में विवेचना दौरान अपहृत बालिका को ग्राम बहतराई थाना सरकंडा में होने की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में आरोपी राहुल रात्रे निवासी रामनगर बलौदा के कब्जे से बरामद कर अपहृत बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया जिस पर प्रकरण में धारा 64,96 बीएनएस, 4,6 पाक्सो एक्ट जोडी गयी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds