लॉगिन

CG : शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, फिर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भागा, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Chhattisgarh November 25, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, फिर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भागा, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

CG : शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, फिर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भागा, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म का मामले सामने आया है। पहले आरोपी ने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया, फिर बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ नागपुर ले गया। यहां अरोपी ने पीड़िता के साथ शादी के नाम पर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद नागपुर के रेलवे स्टेशन में उसे छोड़कर फरार हो गया। पूरा मामला उतई थाना का है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी विपन रंगारी ने बताया कि 20 नवंबर को नाबालिग की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तलाश के दौरान जीआरपी से नागपुर रेलवे स्टेशन में लावारिस हालत में युवती के मिलने की सूचना मिली। इसके बाद उतई पुलिस की एक टीम 21 नवंबर को नागपुर पहुंची। यहां नागपुर की चाइल्ड केयर से लड़की को अपने सुपुर्द लिया। इसके बाद उसे दुर्ग लाया गया। यहां थाने में लड़की को परिजनों को सौंपा दिया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को 24 नवंबर को उसके गांव से ही गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया आरोपी के मोबाइल की लोकेशन डुमरडीह गांव की आ रही थी।। मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी निखिल कुर्रे को डुमरडीह के अपने घर में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds